फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर-बदायूं में उपमुख्यमंत्री की सभा: विपक्षी दलों पर तंज, बोले- सपा, बसपा और कांग्रेस अब आईसीयू में

Mon, 08 May 2023 02:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जलालाबाद में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस अब आईसीयू में पहुंच चुकी हैं। इसके बाद बदायूं के दातागंज में जनसभा की। 
विज्ञापन
बदायूं में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव के दूसरे चरण में प्रचार का अंतिम दौर चल रहा है। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पार्टी के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में सोमवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शाहजहांपुर और बदायूं में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर तंज कसे। 

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री सुबह करीब सवा 11 बजे हेलीकॉप्टर से शाहजहांपुर के जलालाबाद पहुंचे। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी मनमोहन द्विवेदी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मौर्य ने कहा कि हम यहां पार्टी प्रत्याशी की जीत के साथ विरोधियों की जमानत जब्त कराने की अपील करने आए हैं। 

विज्ञापन

विपक्षी दलों पर कसे तंज 

उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस अब आईसीयू में हैं। आगे कहा कि भाजपा किसानों, मजदूरों के भविष्य, माताओं बहनों की खुशहाली किसी को छीनने नहीं देगी। उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाएं गिनाकर प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद भी मौजूद रहे।

सपा को बताया समाप्तवादी पार्टी

बदायूं के दातागंज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बनने जा रही है। यूपी से गुंडों का राज पूरी तरह से समाप्त हो रहा है। सपा, बसपा, कांग्रेस खुद का साथ खुद के विकास करना जानती हैं, लेकिन भाजपा है तो स्वच्छता के साथ साथ रोजगार विकास व्यापार की भी गारंटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें