ये बच्चे हुए बीमार
रिंकू के 10 वर्षीय पुत्र प्रदीप, सात वर्षीय हिमांशु, छह वर्षीय पुत्री दुर्गा, रामनरेश का सात वर्षीय पुत्र सोनी, गेंदालाल का 11 वर्षीय पुत्र सुधीर, 12 वर्षीय पुत्री शशि, नेकसू का 24 वर्षीय पुत्र शुभ कुमार, वीरपाल का 13 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र, 10 वर्षीय पुत्र जीतू, छंगे लाल का 15 वर्षीय पुत्र नन्हे समेत 16 बच्चे बीमार हो गए। उनको उल्टी, दस्त शुरू हुए तो मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी को लेकर कादरचौक सीएचसी पहुंची जहां से रात 12 बजे दस बच्चों को रेफर कर दिया गया। सीएमओ ने रात साढ़े 12 बजे जिला अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हाल-चाल लिया। सीएमओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। उनको उपचार के बाद घर भेजा गया है। इधर, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गांव जाकर खाने का सैंपल लिया है।