फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैयालाल के हत्यारों को फांसी देने की मांग

विज्ञापन
खुदागंज में ज्ञापन देते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में उनका शिष्टमंडल प्रदेश उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह के नेतृत्व में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु उपाध्याय से मिला और उन्हें राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर इस घटना की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। इस दौरान सूर्य प्रताप सिंह, अंशुल दीक्षित, समरवीर सिंह राठौर, शैलेंद्र सिंह, सचिन शुक्ला, आदेश सक्सेना, रामलड़ैते, कमलेश सिंह, तीरथ पाल, अंकित राठौर, अनुराग गुप्ता, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मिर्जापुर के मुख्य चौराहे पर राष्ट्रीय बजरंग दल और राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में हत्यारों का पुतला फूंका। तहसील अध्यक्ष वैभव औदीच्य, रजत, राजन पांडेय, अर्पित पांडेय, सोहित गुप्ता, अभय प्रताप सिंह, राजन अग्निहोत्री, शिवम दीक्षित, रिंकू दीक्षित, अभिषेक बजरंगी, अंशुल ठाकुर, अभिषेक चंदेल, शिवम वर्मा, शुभम यादव आदि प्रमुख थे।
पुवायां में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
पुवायां। मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन और हिंदू युवा वाहिनी ने उदयपुर में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या पर आरोपियों को फांसी की मांग की। दोनों संगठनों की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया गया। शिवा शुक्ला, उमेश कुमार शर्मा, रीता रानी गुप्ता, जिलाध्यक्ष विजय तन्हा, रोहित शर्मा, रुद्र प्रताप सिंह और हिंदू युवा वाहिनी के राघवेंद्र सिंह, राजन सिंह, अंकित पटेल, रवि बाबू, सोनू वर्मा, अवधेश वर्मा, दिनेश वर्मा, सुभाष सिंह, पुनीत मिश्रा, अनूप सिंह, परशुराम सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खुदागंज। खुदागंज नगर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार को ज्ञापन दिया। बजरंग दल नगर संयोजक राजीव कश्यप, संजीव कुमार, रवि कुमार, रोहित सिंह,अमन शुक्ला आदि बजरंगदल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद

मिर्जापुर में पुतला दहन करते कार्यकर्ता- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें