फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलाघाट पुल के निर्माण के लिए विधायक ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ में सेतु निगम के निदेशक को मांग पत्र देते जलालाबाद के विधायक हरिप्रकाश वर्मा साथ में पूर्व व - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद के नवनिर्वाचित विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने 29 नवंबर को टूटे कोलाघाट पुल का निर्माण कराने के लिए कवायद तेज कर दी है। हरिप्रकाश वर्मा पूर्व विधायक शरदवीर सिंह के साथ सोमवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश सेतु निगम के निदेशक योगेश पवार से मिले।
विज्ञापन

हरिप्रकाश वर्मा ने योगेश पवार से क्षतिग्रस्त कोलाघाट के पुल की जांच शीघ्र कराने और निर्माण कार्य जल्द से जल्द कराने के संबंध में बातचीत की। पुल गिरने की जांच कर रहीं सीएसआईआर और सीआरआरई के अधिकारियों से भी सेतु निगम के निदेशक की बातचीत कराई।
हरिप्रकाश वर्मा ने बताया कि अधिकारियों ने कोलाघाट पुल के यथाशीघ्र निर्माण का आश्वासन दिया है। हरिप्रकाश वर्मा ने परौर को जोड़ने वाले हैदलपुर के पैंटून पुल के स्थान पर स्थायी पुल बनाने की मांग भी अधिकारियों से की है ताकि स्थानीय लोगों का आवागमन सुलभ हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें