फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: जलालाबाद कस्तूरबा विद्यालय में लटका मिला चौकीदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 20 Jun 2022 02:45 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के जलालाबाद में गुनारा गांवा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के चौकीदार राजेश पाठक (52) का शव सोमवार सुबह स्कूल परिसर में पेड़ के फंदे से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
मृतक चौकीदार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जलालाबाद में गुनारा गांवा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के चौकीदार राजेश पाठक (52) का शव सोमवार सुबह स्कूल परिसर में पेड़ के फंदे से लटका हुआ मिला। छुट्टी होने के कारण विद्यालय में सुरक्षा की दृष्टि से एक चौकीदार और दो पीआरडी जवान नियुक्त हैं। 
विज्ञापन


राजेश पाठक रात में चौकीदारी के बाद सुबह दस बजे के करीब घर जाते थे। सुबह सात बजे विद्यालय में ड्यूटी के लिए पहुंचे पीआरडी जवान ने बताया कि उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया, पर गेट न खुलने पर बाउंड्री फांदकर अंदर घुसे। अंदर पहुंचकर उन्होंने देखा कि एक पेड़ पर राजेश का शव प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ है।

यह देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जलालाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेश पाठक की पत्नी सीमा ने बताया कि वह काफी समय से पेट संबंधी बीमारी से परेशान थे। सीओ मस्सा सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें