फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल में आए युवक का आम के पेड़ से लटका मिला शव

विज्ञापन
राजवीर का फाइल फोटो: - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर। लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी के रामलीला मैदान निवासी राजवीर का शव संदिग्ध हालात में तिलहर थाना क्षेत्र के मित्रपुर बरुआ गांव में ननिहाल में मंगलवार शाम को आम के पेड़ से लटका मिला। मां गुड्डी देवी ने अपने भाई पर रुपयों के विवाद को लेकर बेटे की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

20 वर्षीय राजवीर जयपुर में प्राइवेट फैक्टरी में मजदूरी करता था। करीब दस दिन पहले वह वापस आया था, लेकिन घर न जाकर सीधे ननिहाल में मामा के घर पर पहुंच गया। मंगलवार शाम को उसका शव बाग में पेड़ से रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। गांव के सोनू ने राजवीर की मौत की खबर उसकी मां गुड्डी को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने राजवीर के मामा को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
मृतक की मां गुड्डी देवी का आरोप है कि उनका बेटा राजवीर अपने घर आने के बजाय सीधे मामा के घर आता था। मंगलवार को उसने दोपहर में फोन कर बताया था कि मामा और मामी ने उसे कमरे में बंदकर पीटा है। शाम को बेटे की मौत की खबर मिली। गुड्डी देवी ने अपने भाई पर हत्या का आरोप लगाया।

पोस्टमार्टम हाउस पर घटना की जानकारी देती राजवीर की मां गड्डी देवी- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें