फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटरा में डीसीएम वाहन पलटा, लगा जाम

विज्ञापन
लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमागज् पर कटरा चौराहे के पास डीसीएम वाहन पलटने से जाम लग गया। । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढे के कारण डीसीएम वाहन पलट गया। इससे जाम लग गया। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहन निकाले। बाद में डीसीएम को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। डीसीएम चालक फहीम ने बताया कि वह राजस्थान से धागा लादकर कटरा आ रहा था। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब ट्रक मुख्य चौराहे के निकट पहुंचा तभी उसकी डीसीएम का पहिया नेशनल हाईवे के गड्ढे में फंस गया।
विज्ञापन

डीसीएम को निकालने की कोशिश की तो वह पलट गया। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास डीसीएम पलटने से शाहजहांपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर जाम लग गया। पीछे से आ रहे वाहन जाम में फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरी ओर से वाहनों को निकालना शुरू किया। दूसरी ओर से वाहन निकलने पर उस तरफ भी जाम की स्थिति बन गई। किसी तरह से डीसीएम को रास्ते से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। तकरीबन एक घंटे तक वाहन चालक परेशान होते रहे।
गड्ढों के कारण आए दिन होते हैं हादसे
कटरा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बरसाती पानी भर जाने से इन गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगा पाना वाहन चालकों के लिए मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि यहां पर आए दिन वाहन पलटते रहते हैं। बुधवार को भी ऐसे ही एक गड्ढे में वाहन पलटने से जाम लग गया। जब वाहन पलटा तो उस समय आसपास कोई वाहन नहीं था वरना डीसीएम की चपेट में आकर बड़ा हादसा हो सकता था। नेशनल हाईवे पर स्थित हुलासनगरा क्रॉसिंग पर जाम से निकलने के बाद वाहन तेजी से निकलने का प्रयास करते हैं लेकिन हाईवे के गड्ढों के कारण हादसे का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें