फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से होगा डेयरियों से निकलने वाले कचरे का निस्तारण

विज्ञापन
ककरा कला में भवन का लोकार्पण करते वित्तमंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से ककरा कलां न्यू सिटी में डेयरी वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का लोकार्पण शनिवार शाम को कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया। इस प्लांट के लगने से नगर निगम क्षेत्र की डेयरियों से निकलने वाले कचरे का निस्तारण होगा। शहरवासियों को गोबर आदि से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि पूरे प्रदेश में ये अपने आप में एक अनोखी पहल है, जिसके द्वारा गोबर से अनेक प्रकार के उत्पाद तैयार किए जाएंगे। कहा कि नगर क्षेत्र में बनी कान्हा गोशाला, नंदीशाला तथा विभिन्न स्थलों पर बनी डेयरियों से निकलने वाले गोबर को डेयरी वेस्ट मैनजमेंट के लिए निर्मित प्लांट में प्रतिदिन पहुंचाया जाएगा और डेयरी वेस्ट मैनजमेंट (प्लांट) में गोबर से अन्य उपयोगी उत्पादों का सृजन किया जाएगा।
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि नवनिर्मित डेयरी वेस्ट प्रबंधन केंद्र के बनने से गोबर से खाद तैयार की जाएगी और गोबर से अगरबत्ती, दीये, गमले आदि कई प्रकार के उपकरण बनाए जा सकेंगे। बताया कि नगर में डेयरी वेस्ट प्रबंधन केंद्र बनने से नगर में विभिन्न स्थलों पर बनी डेयरियों पर गोबर से होने वाली गंदगी को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन

पायलट प्रोजेक्ट के एक साल पूरे होने पर सम्मान समारोह
मोहल्ला खिरनीबाग की स्वच्छता समिति का एक साल पूरा होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा को सम्मानित किया। पं. राम प्रसाद बिस्मिल स्वच्छता समूह के अध्यक्ष ज्ञानेश चंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष पारुल गंभीर, सदस्य करुणेश अवस्थी, कवि अग्निवेश स्वच्छता समूह के अध्यक्ष नितेश, सचिव मनीश खन्ना, कोषाध्यक्ष सुमन सक्सेना, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्वच्छता समूह के अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे, सचिव उदयवीर सिंह, सदस्य एपी मिश्रा और ऑफीसर्स कॉलोनी स्वच्छता समिति के सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें