फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर पहुंचे आईटीबीपी जवानों का किया जोरदार स्वागत

विज्ञापन
ईटीबीपी के जवानों के साथ साइकिल चलाते डीएम और एसपी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अरुणाचल प्रदेश से चलकर सोमवार को शाहजहांपुर पहुंची आईटीबीपी (इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस) की साइकिल रिले रैली का प्रशासनिक अधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। 15 अगस्त को ईटानगर से शुरू हुई यह रैली करीब दो हजार किलोमीटर का सफर तय कर दो अक्तूबर को दिल्ली के राजघाट पहुंचेगी। रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है।
विज्ञापन

डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने गांधी भवन में आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत आईटीबीपी जवानों की साइकिल रैली के स्वागत के दौरान कहा कि जब हम अपने घरों में चैन से कार्य कर रहे होते हैं, उस समय हमारे जवान हमारी सीमाओं की सुरक्षा में लगा होता है। शहीद उद्यान पार्क में आईटीबीपी के जवानों का पुष्पवर्षा व माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभी ने अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
शहीद पार्क में आईटीबीपी जवानों और अधिकारियों ने पौधरोपण किया। एसपी एस. आनंद, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने जवानों को अमर शहीदों का स्मृति चिह्न भेंट किए। सुदामा प्रसाद एवं गुरु नानक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन इंदु अजनबी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें