फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के पोल से चिपककर बालिका की मौत

विज्ञापन
काजल का फाइल फोटो । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
जैतीपुर। गढ़ियारंगीन थाना क्षेत्र के रपड़िया गांव के रहने वाले राम बहादुर की 12 वर्षीय पुत्री काजल शुक्रवार शाम करीब 5 बजे गांव के बच्चों के साथ गांव के ही देवस्थान पर खेल रही थी। यहां विद्युत पोल लगा हुआ था। काजल बिजली के पोल के पास पहुंच गई। पोल से अर्थिंग के लिए लगे तार के संपर्क में आते ही काजल को बिजली का झटका लगा।
विज्ञापन

उसे तार से चिपका देखकर साथ में खेल रहे बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भागकर आए और किसी तरह से उसे छुड़ाया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रामबहादुर के पांच बच्चे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें