शाहजहांपुर के खिरनी बाग रामलीला मैदान पर लगे दिवाली मेले का फीता काटकर उद्घाटन करते वित्तमंत्री
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान पर जिला प्रशासन व नगर निगम की ओर से दीपावली मेला लगाया गया है। जिसका शुभारंभ बृहस्पतिवार की शाम को कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना फीता काटकर किया। मेले में दुकानें, झूले लगाए गए हैं। इसके साथ ही कवि सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। मेले का आयोजन 28 अक्तूबर से तीन नवंबर तक किया जाएगा।
दीपावली मेला का उद्घाटन करने के बाद कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। बताया कि मेले में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बॉलीवुड कलाकार भी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने नगरवासियों से दीपावली मेले और उसमें आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का आनंद लेने की अपील की है। डीएम व प्रशासक इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि दीपावली मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन भी होगा। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने मेले में बच्चों के लिए झूले लगे होने की जानकारी दी। इस मौके पर सीडीओ श्याम बहादुर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त अंगद गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार वर्मा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह, परियोजना अधिकारी (डूडा) अतुल कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।
30 व 31 अक्तूबर को होगा कवि सम्मेलन का आयोजन
दीपावली मेला में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सांस्कृतिक विभाग के माध्यम से 30 अक्तूबर को रात 8:00 बजे से अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। संयोजक कवि डॉ. इंदु अजनबी ने बताया कि कवि सम्मेलन में दिल्ली के डॉ. सुनील जोगी व राजेश चेतन, राजस्थान