फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर के ऊपर बनेगा 20 बेड का वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर के ऊपर पहली मंजिल पर 20 बेड का वार्ड बनाने बनाया जाएगा। इयमें एक करोड़ 56 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

करीब तीन साल पहले जिला अस्पताल को राजकीय मेडिकल कॉलेज का दर्जा दिया गया था। कोरोना काल और संक्रामक बीमारियां बढ़ने पर मरीजों की तादाद बढ़ी तो ट्रामा सेंटर की सुविधाएं नाकाफी रहीं। ट्रामा सेंटर में मरीजों को जमीन पर लिटाकर इलाज कराना पड़ता है। इसीके मद्देनजर राजकीय मेडिकल कॉलेज की तरफ से ट्रामा सेंटर का दायरा बढ़ाने की पहल की गई है। ट्रामा सेंटर के ऊपर 20 बेड का एक वार्ड बनाया जाएगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी से संपर्क कर ट्रामा सेंटर की ऊपरी मंजिल पर वार्ड बनाने की चर्चा की। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने खाका तैयार कर एक करोड़ 56 लाख रुपये की अनुमानित राशि तय की। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने एस्टीमेट चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को भेजदिया। शासन ने बजट पास कर दिया है।
स्ट्रेचर के लिए होनेमारामारी
इस समय ट्रामा सेंटर में एक भी बेड नहीं है। यहां मरीजों को स्ट्रेचर पर लिटाकर इलाज किया जाता है। ट्रामा सेंटर में मरीजों की संख्या पढ़ने पर स्ट्रेचर के लिए मारामारी शुरू हो जाती है। कई बार मरीजों को जमीन पर लिटाकर इलाज करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट मिलते ही पीडब्ल्यूडी वार्ड का निमार्ण कार्य शुरू कर देगा। वार्ड बनने के बाद मरीजों को काफी राहत मिलेगी। प्राथमिक इलाज के बाद मरीजों को वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। - डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें