फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चीनी मिल करनापुर में नहीं शुरू हो सकी पेराई

Sun, 17 Nov 2024 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
किसान सहकारी चीनी मिल पुवायां में गन्ना नहीं होने से बंद पड़ी मशीनें। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। शुभारंभ होने के बाद से ही गन्ना नहीं मिलने से किसान सहकारी चीनी मिल करनापुर में पेराई शुरू नहीं हो सकी है। शनिवार को भी मिल नहीं चली।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, सांसद अरुण सागर और विधायक चेतराम ने 13 नवंबर को किसान सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ किया था। मिल की ओर से किसानों को गन्ना लाने के लिए मोबाइल पर पर्ची के मेसेज भी भेजे गए थे, लेकिन किसानों के गेहूं आदि की बोआई में व्यस्त होने के कारण गन्ने की छिलाई का कार्य तेजी नहीं पकड़ सका है।
विज्ञापन

उधर, गेहूं की बोआई के लिए खाद व बीज लेने के लिए किसानों को रुपयों की जरूरत है। इस कारण गन्ने को नकद में क्रशर आदि पर बेचा जा रहा है। किसानों ने मिल को गन्ने की आपूर्ति शुरू नहीं की है। मिल के प्रधान प्रबंधक डॉ. सुभाष यादव ने बताया कि दो दिनों से कर्मचारियों को क्षेत्र में भेजकर किसानों से गन्ना लाने के लिए अपील कराई जा रही है। इसके बाद से किसानों ने गन्ना लाना शुरू भी कर दिया है। शनिवार रात से पेराई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें