फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप ने विवाहिता से किया दुष्कर्म

Mon, 07 Aug 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में झोलाछाप ने विवाहिता को उसके ही घर में दबोच कर दुराचार किया। महिला ने उसे बीमार बच्ची को दिखाने के लिए बुलाया था। महिला के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग पहुंचे तब तक आरोपी भाग गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 35 वर्षीय महिला का पति शनिवार को मजदूरी करने दूसरे गांव गया हुआ था। तीन साल की बेटी की तबीयत खराब होने पर महिला ने पास में ही क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप डॉक्टर को अपने बेटे से बुलवाया। इसके बाद बेटा खेलने चला गया। शाम करीब पांच बजे डॉक्टर महिला के घर पहुंचा और बच्ची को देखने के बाद पानी लाने को कहा। महिला पानी के लिए वर्तन लेने कमरे में गई तभी डॉक्टर ने उसे दबोच लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर दुराचार किया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए, तभी आरोपी दीवार फांद कर भाग गया। महिला की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर रामकुमार के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें