फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप का विरोध करने पर महिला का घर फूंका

Thu, 05 Feb 2015 11:10 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना निगोही क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात दबंगोें ने एक महिला के घर में घुसकर रेप की कोशिश की। विरोध करने पर दबंगों ने महिला के घर में आग लगा दी। आग से तीन पशु और घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ितों ने एएसपी सिटी को प्रार्थना-पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि गांव के पांच दबंग लोग नाजायज असलहों के साथ उसकी चाची के घर में घुस आए। हमलावर उसकी चाची को घसीटते हुए अपने साथ ले गए और उसके साथ रेप की कोशिश की। किसी तरह से उसकी चाची दबंगों के चंगुल से छूटकर भाग आई। इसके बाद रात में एक बजे दबंगों ने महिला के घर में आग लगा दी। आग में दो गाय, एक बछड़ा और सारा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। मामले में थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में एएसपी सिटी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें