फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की जलकर मौत, हत्या का शक

Sun, 19 Apr 2015 12:19 AM IST
जलालाबाद (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव याकूबपुर में शुक्रवार की रात एक महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। इसके बाद उसने पति को भी दबोच लिया, जिससे वह भी आग की चपेट में आ गया। दोनोें को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान देर रात महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव बमियारी निवासी महावीर ने अपनी बेटी 30 वर्षीय नीरज की शादी 2004 में याकूबपुर निवासी देवेश शुक्ल से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही देवेश शराब पीने के बाद उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। शुक्रवार की रात देवेश ने नीरज पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। उधर, देवेश के बड़े भाई राममुरारी के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब दस बजे देवेश खेत से लौटा था। नीरज ने देर से आने की बात पर एतराज जताया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर देवेश ने नीरज की पिटाई कर दी। इससे नाराज होकर नीरज अपने कमरे में चली गई और मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर देवेश कमरे में नीरज को बचाने पहुंचा तो नीरज ने पीछे से देवेश की कौली भर ली। इससे देवेश भी आग की चपेट में आ गया। परिवार वालों ने किसी तरह से आग बुझाकर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान नीरज ने दम तोड़ दिया।
 नीरज के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति देवेश, सास विद्यावती, नंद सत्यरूपा औैर ननदोई ज्ञानेंद्र मिश्र के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका का छह वर्ष का बेटा सूर्यांश है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें