कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बर्खास्त वार्डन आकांक्षा गुप्ता बृहस्पतिवार सुबह विद्यालय के स्टाफ और छात्राओं को सोता हुआ छोड़कर साइड गेट का कुंडा खोल आवश्यक अभिलेखों के साथ फरार हो गईं। जानकारी होने पर विद्यालय स्टाफ और सर्व शिक्षा अभियान के एबीआरसी ने उन्हें वाहन के इंतजार में रोड पर खड़ा देखकर अभिलेख देने और बर्खास्तगी का आदेश प्राप्त करने को कहा, लेकिन वे बिना कुछ बोले एक लगेज वाहन में बैठकर चलीं गईं।
वार्डन आकांक्षा गुप्ता पर स्कूल की छात्राओं के साथ मारपीट और भेदभाव करने, बिना छुट्टी के गायब रहने के साथ ही विद्यालय स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार सहित तमाम आरोपों की त्रिस्तरीय जांच में आरोप सिद्ध होने पर बीएसए ने वार्डन की बुधवार को संविदा समाप्त कर दी थी। इसी दिन बीएसए ने वार्डन आकांक्षा गुप्ता की संविदा समाप्त करने का आदेश भी देर रात वार्डन को प्राप्त करवाने के लिए सर्वशिक्षा अभियान के एबीआरसी मधुर कुमार सिंह भेज दिया। इसकी जानकारी होने पर वार्डन बृहस्पतिवार सुबह विद्यालय गेट खुलने से पहले ही आवश्यक अभिलेख के साथ साइड गेट का कुंडा निकालकर चलीं गईं।
विद्यालय स्टाफ ने इस तरह वार्डन के चोरी छिपे चले जाने की जानकारी एबीआरसी मधुरकुमार सिंह को दी। एबीआरसी सिंह ने बताया कि स्टाफ के साथ वेे वार्डन की तलाश में रोड पर गयेे, तो वार्डन गुप्ता उन्हेें वाहन के इंतजार में खड़ी मिलीं। एबीआरसी ने उनसे बीएसए का आदेश प्राप्त करने तथा स्टाफ ने विद्यालय के अभिलेख,स्टाक रूम और शौचालय की चाबी आदि देने को कहा,तो वे बिना कुछ बोले एक लगेज वाहन में बैठकर चलीं गईं।
एसडीएम और बीएसए के दूरभाष पर दिए गए आदेश पर प्रभारी राजस्व निरीक्षक अरूण यादव, लेखपाल वीरेशपाल सिंह,एबीआरसी मधुरकुमार सिंह, विकास मिश्रा व केके सिंह ने प्रभारी थानाध्यक्ष कुलदीप मिश्रा व एसआई अशोक कुमार पाल के साथ बॉ स्कूल जाकर स्टाक रूम व शौचालय के ताले तुुड़वाकर चार्ज वरिष्ठ शिक्षिका अर्चना मिश्रा सौंपा गया।
- इंद्र प्रताप सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी मिर्जापुर
वार्डन स्कूल के अभिलेख और चाबियां साथ ले गईं
मिर्जापुर। बॉ स्कूल के लेखाकार विकल कुमार ने बताया कि बर्खास्त वार्डन स्कूल केे राशन उपभोग, दैनिक सामग्री, लेेखन सामग्री, अभिभावक पहचान रजिस्टर व स्टोर व शौचालय मेें ताला लगाकर चाबी अपनेेे साथ लेे गईं हैं।
बीईओ ने बिना ताले की तीन अलमारियां सील कीं
मिर्र्जापुर। बीईओ नेेे बॉ स्कूूल के चार्ज केे समय बिना ताले की खुुली तीन अलमारियों को सील कर उसमेे रखे सामान को सुरक्षित किया,जबकि तीन अलमारी पहलेे से ही टूटी हुुई खुुलीं थीं।