फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वमोहन की घायल पत्नी ने भी तोड़ा दम

Tue, 31 Jan 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
व‌िश्वमोहन और उनकी पत्नी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
हरदोई जिले में मल्लावां के पास सोमवार को सड़क हादसे शहर के दो प्रमुख उद्योगपति अनिल गुप्ता और उनके साढ़ू विश्वमोहन की मौत के बाद मंगलवार दोपहर विश्वमोहन की घायल पत्नी मीरा गुप्ता ने भी कानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद विश्वमोहन गुप्ता की घायल पत्नी मीरा गुप्ता को कानपुर के प्राइवेट अस्पताल में आईसीयू में रखा गया था। उनके सिर में गंभीर चोट लगी थीं। बेटी तनिष्का को भी चोटें आईं थीं। जबकि अनिल गुप्ता की पत्नी मंजू गुप्ता भी घायल होे गईं थीं। मंजू गुप्ता केे पैर में गंभीर चोट लगी थीं। उनका मंगलवार को सफल ऑपरेशन हो गया। कानपुर से विश्वमोहन गुप्ता का शव सोमवार देर रात शहर लाया गया था, वहीं अनिल गुप्ता का शव मंगलवार दोपहर लगभग 1.30 बजे शहर लाया गया। विश्वमोहन गुप्ता की पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर विश्वमोहन के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। विश्वमोहन व उनकी पत्नी का बुुधवार को खन्नौत मोक्ष धाम पर किया जाएगा। मीरा गुप्ता का शव मंगलवार देर रात तक शहर पहुंचेगा।
विज्ञापन

बेटियों के सिर से उठा माता-पिता का साया
शाहजहांपुर। विश्वमोहन गुप्ता और उनकी पत्नी मीरा गुप्ता की हादसे में मौत के बाद 18 वर्षीय बेटी तान्या और 13 वर्षीय तनिष्का के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। इन दोनों बच्चियों की परवरिश विश्वमोहन गुप्ता के भाई आनंद मोहन गुप्ता और उनकी पत्नी के जिम्मे आ गई है। माता-पिता की मौत के बाद से दोनों बेटियां गुमसुम हैं। तान्या एनआईटी जमशेदपुर से बीटेक कर रही है और  तनिष्का रॉयन स्कूल में आठवीं की छात्रा है।
अनिल गुप्ता की खन्नौत मोक्षधाम पर हुई अंत्येष्टि 
हरदोई में सोमवार को हुई दुर्घटना में मौत का शिकार हुए उद्यमी अनिल गुप्ता (रंग वाले) और उनके साढ़ू विश्वमोहन गुप्ता के शव मंगलवार को यहां पहुंच गए। दोनों घरों में शुभचिंतकों और आसपास के लोगों का तांता लग गया। दोनों के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा नेता सुरेश कुमार खन्ना, सपा नेता तनवीर खां, बसपा नेता हाजी मोहम्मद असलम खां, आईआईए के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्यमी, अधिवक्ता, विहिप और बजरंग दल के लोग शामिल रहे। अनिल गुप्ता विहिप के जिलाध्यक्ष भी थे। अनिल गुप्ता के कचहरी के समीप स्थित किडजी स्कूल में सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। हालांकि उनका शव दोपहर बाद यहां लाया जा सका। उधर, तलौआ मैदान स्थित आवास पर विश्वमोहन गुप्ता का शव  देर रात ही आ गया था। दोनों घरों में लोगों का हुजूम उमड़ रहा था। किसी को सहसा विश्वास ही नहीं हो रहा था कि दोनों की मौत हो चुकी है। अपरान्ह तीन बजे अनिल गुप्ता का अंतिम संस्कार खन्नौत मोक्षधाम पर किया गया, मुखाग्नि उनके पुत्र अभिनव ओमर ने दी। अंतिम यात्रा में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें