फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच को गई महिला से दुराचार की कोशिश

Tue, 31 Jan 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार सुबह खेत पर शौच को गई महिला को एक युवक ने दबोचा लिया और ईख में ले जाकर दुराचार की कोशिश की। शोर सुनकर आए लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। चौक कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया है। चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की महिला मंगलवार सुबह खेत पर शौच करने गई थी। जब वह घर की और लौट रही थी तभी अमरूद के बाग की तरफ से मोहल्ला बाबूजई निवासी आसिफ आ गया। उसने महिला को पकड़ लिया और हाथ से मुंह दबाकर ईख में खींच ले गया। वहां उसने दुराचार की कोशिश की। तभी महिला ने शोर मचा दिया। आस-पास खेतों पर मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर केके चौधरी ने बताया कि छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें