फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्थानों पर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 03 Jan 2016 08:48 PM IST
खुटार।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी हृदेश पांडेय ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शनिवार रात वह तिकुनिया चौराहा पर शराब दुकान के पास रखे खोखे से पान मसाला लेने गया था। इस दौरान शराब दुकानों के स्थानीय मैनेजर आशीष, तिकुनिया के जयेंद्र वर्मा, श्यामू ने दुकान से जाने के लिए कहा और गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उक्त ने पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

उधर, गांव धनसिंहपुर निवासी रामनरेश की पत्नी रामबेटी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव का प्रदीप पांडेय आए दिन शराब पीकर गाली गलौज करता रहता है। रविवार को वह शराब पीकर आया और गाली गलौज करने लगा। रामबेटी ने विरोध किया आरोपी ने लाठी से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें