फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो आढ़ती मरे

Fri, 20 Nov 2015 11:27 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार रात करीब नौ बजे आरसी मिशन थाना क्षेत्र के लालबाग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक पर सवार दो कारोबारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना करने वाले वाहन का पता नहीं चला और कुछ देर तक दोनों घायल वहीं पड़े रहे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दोनों ही चौक कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद जई के निवासी थे और आढ़ती का काम करते थे। इनमें से एक की शिनाख्त मुख्तार अली (45) और दूसरे की मुन्ना फिरंगी (40) के रूप में हुई है। सूचना पाकर दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर परिवारवाले और मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंचे।

ट्रक से दबकर बच्ची की मौत
कटरा (ब्यूरो)। शुक्रवार शाम को जलालाबाद रोड पर ट्रक से दबकर यहां एक 10 वर्षीया बच्ची के मौत की सूचना है। मृत बच्ची की शिनाख्त लक्ष्मी के रूप में हुई है। वह मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव सवलपुर की निवासी बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, वह यहां फीलनगर गांव में अपने नाना रामशरण के यहां आई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें