बेरछा गांव के एक दंपति पर मारपीट करने व बाद में अन्य लोगों को बुला कर उसके घर पर पथराव करने का आरोप लगाया है। बेरछा निवासी मक्खन सिंह ने बताया कि रास्ते को लेकर उसका अपने पड़ोसी हिम्मत से काफी समय से झगड़ा चला हुआ है।
वीरवार देर सायं जब वह घर पर था तो हिम्मत सिंह ने उसके घर के आगे कूड़ा फेंक दिया। जब उसने इस पर एतराज जताया तो हिम्मत सिंह व उसकी पत्नी गाली-गलोच करने लगे। देखते ही देखते वह मारपीट पर उतर आए। उसकी पत्नी उन्हें छुड़ाने आई तो उक्त लोगों ने उसकी धुनाई कर दी।
शोर सुन कर उसका भाई उजागर सिंह उन्हें छुड़ाने आया तो उसे डंडों से पीट-पीट कर जख्मी कर दिया गया। यही नहीं हिम्मत सिंह ने रात को चार लोगों को फोन कर बुलाया जिसमें एक गुल्लवाला का राम था। वह अपने तीन साथियों के साथ उसके घर पर पथराव किया जिससे उसके बेटे के भी सिर में चोट आई है। एसपी बिशेर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घायल दंपत्ति, उसके बेटे व भाई का मेडिकल कराने के बाद धारा 451, 323, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।