फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी सहित तीन लोगों ने की खुदकुशी

Fri, 12 May 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अलग-अलग स्थानों पर हुई घटनाओं से घरवाले सदमे में
विज्ञापन


जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में किशोरी सहित तीन लोेगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। खुटार में किशोरी का शव कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सिंधौली क्षेत्र में एक युवक ने घरेलू कलह में फांसी लगा ली। निगोही में युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। खुदकुशी की इन घटनाओं से मृतकों के घरवाले सदमे में हैं।
सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव मूढ़ा हारिस निवासी 35 वर्षीय सतीश बृहस्पतिवार शाम को रिश्तेदार की बारात से लौटा था। रात में किसी समय उसने कमरे में धोती से गले में फांसी का फंदा कसा और पंखे के कुंडे से लटक गया। शुक्रवार सुबह जब घरवाले जागे, तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष डीसी शर्मा ने बताया कि शव पंचनामा भरने के बाद घरवालों की सुपुर्दगी में दे दिया है। घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि घरवालों के मुताबिक सतीश किसी बात को लेकर तनाव में था।  
विज्ञापन

उधर, निगोही क्षेत्र के गांव पलिया निवासी 25 वर्षीय वीर सिंह जाटव रात में खाना खाकर सो गया। सुबह जब पत्नी उमाकांती की आंख खुली तो वह बिस्तर पर नहीं था। उमाकांती ने सोचा कि वह शौच को गए होंगे लेकिन कुछ देर बाद गांव के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि वीर सिंह का शव गांव के बाहर यूकेलिप्टस के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका है। जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या के आरोप पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल कर नमूने लिए। प्रभारी थाना इंचार्ज अनुज तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है फिर भी हर बिंदु की जांच की जा रही है।  
इधर, खुटार के गांव सीतापुर निवासी नरेंद्र प्रसाद वर्मा बृहस्पतिवार को अपने पुत्र अंकुर के साथ खेत पर गन्ने की सिंचाई करने गए थे। नरेंद्र प्रसाद की पत्नी श्यामवती भी कहीं गई थीं। घर पर नरेंद्र की बीस वर्षीय पुत्री अंजली और बहू कंचन मौजूद थे। शाम पांच बजे कंचन ने अंजली को घर के एक कमरे में छत के कुं डे से फांसी पर लटकते देखा तो वह शोर मचाती हुई बाहर भागी। सूचना पाकर नरेंद्र और अंकुर भी घर पहुंचे। परिवार के लोगों ने शव को फांसी के फंदे से उतार लिया। देर रात किसी ने मामले की जानकारी एसपी को दी तो एसपी के निर्देश पर पुलिस नरेंद्र के घर पहुंची और पूछताछ कर शव को कब्जे में ले लिया। शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। नरेंद्र प्रसाद का कहना है कि उनकी पुत्री कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। इसी कारण उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन



ससुर ने लगाया हत्या का आरोप
निगोही। गांव पलिया में वीर सिंह की खुदकुशी के मामले में उसके ससुर पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव रामपुर बकैनिया निवासी हेतराम ने हत्या का आरोप लगाया है। हेतराम के मुताबिक वीर सिंह के छोटे भाई दशरथ ने मां जगरानी के साथ मिलकर मंगलवार को सवा बीघा खेत 76 हजार रुपये में बेचा था। वीर सिंह ने रकम में हिस्सा मांगा तो उसे नहीं दिया। हेतराम का आरोप है कि दशरथ ने बहनोई के साथ मिलकर वीर सिंह की हत्या की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें