फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-पांगी के बीच उड़ान रद्द, खराब मौसम ने रोका हेलीकॉप्टर

Fri, 08 Jan 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 पांगी जाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की आस लगाए बैठे लोगों को फिर से चंबा हेलीपैड से वापस लौटना पड़ा। चंबा व पांगी घाटी को आपस में जोड़ने वाले साच पास पर मौसम खराब होने की स्थिति में हवाई उड़ान नहीं हो पाई।
विज्ञापन



शुक्रवार की सुबह से ही रिमझिम बारिश ने चंबा-पांगी हवाई उड़ान होने की संभावना को समाप्त कर दिया, लेकिन जैसे जैसे दिन चढ़ा मौसम का मिजाज भी बदला और आसमान साफ हो गया लेकिन तब काफी देर हो चुकी थी। पांगी घाटी की ऊंची चोटियों पर मौसम बिगड़े रहने की स्थिति में निर्धारित शेडयूल के तहत भुंतर से ही हवाई उड़ान नहीं हो पाई।

इसके चलते दोनों ओर से आवाजाही करने की आस लगाए बैठे लोगों को अपनी दिक्कतों का समाधान नहीं मिल रहा है। अभी तक पांगी घाटी से आने जाने वाले सड़क मार्गों पर बर्फ जमे रहने से सड़क मार्ग यातायात सुरक्षित नहीं माना जा रहा है।
विज्ञापन




आलम यह है कि पांगी घाटी में आने जाने वाले सैकड़ों लोग मौसम की रहमत होने की आस लगाए बैठे हैं। चंबा में पांगी जाने के लिए तैयार लोगों में से दूनी चंद, राजकुमार, राजेंद्र, मनोज सिंह, धर्मदास व अन्य ने बताया कि वह पिछले एक माह से चंबा से पांगी जाने के लिए हवाई उड़ान होने के इंतजार में बैठे हैं लेकिन उनका इंतजार लंबा ही खींचता जा रहा है।
 इस संबंध में उपायुक्त एम सुधा देवी ने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में हवाई उड़ान संभव नहीं है। जैसे ही मौसम का रुख ठीक होता है। चंबा से पांगी के बीच हवाई उड़ान करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें