फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर टूटी जलालाबाद फीडर की लाइन

Sun, 24 May 2015 11:35 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद फीडर की 33 केवी बिजली लाइन रविवार की शाम फिर कहर बनकर शहरी नेटवर्क पर टूट पड़ी। फाल्ट से टूटे तार निगोही रोड और ककरा कलां सब स्टेशनों को जोड़ने वाली 33 केवी लाइन पर गिरने से उसी में उलझ गए। इस कारण शहर के कई मोहल्लों और कॉलोनियों में घंटों बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन

बीते मंगलवार के जलालाबाद फीडर की इसी लाइन के तार गौंटिया गांव के नजदीक टूटे थे। उस दौरान भी शहरी पॉवर नेटवर्क की निगोही रोड पर गदियाना के पास स्थित सब स्टेशन को ककरा कलां उपकेंद्र से जोडने वाली 33 केवी सप्लाई लाइन अस्त-व्यस्त हो गई थी। रविवार को फिर यही हुआ। शाम करीब सवा पांच बजे ओवरलोडिंग से गरमाई जलालाबाद लाइन के तार चिंगारियां छोड़ते हुए टूट गए।
दूसरी लाइन के संपर्क में आते ही तेज आवाज हुई, लेकिन कोई हादसा नहीं हुआ। आटो ट्रिप के साथ लाइन की बिजली सप्लाई बंद हो गई। बाद में टूटी लाइन के उलझे तार समेटने की कवायद शुरू हुई। यह काम रात नौ बजे तक जारी रहा। इस कारण ककरा कलां, मदराखेल, आनंदपुरम, आजादपुरम, तिलहरजई, विवेक विहार, अलीजई, लोहारों का चौराहा, जलालनगर आंशिक, सैनिक कालोनी आदि क्षेत्रों के लोगों को दिन ढले से लेकर देर रात तक बिजली को तरसना पड़ा।
विज्ञापन


जेई ट्रांसमिशन की रही लापरवाही!
ककरा सब स्टेशन के प्रभारी जेई अलंकृत मिश्रा के अनुसार जेई ट्रांसमिशन की लापरवाही से लाइन चालू करने में देरी हुई। उन्होंने बताया कि ट्रांसमिशन का लाइन स्टाफ नहीं आने से ककरा स्टेशन के कर्मचारियों को उलझे तार काटने में जुटाकर शहरी सब स्टेशनों की लाइन चालू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें