फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को ठगने वाला रिटायर्ड फौजी धरा

Wed, 01 Apr 2015 11:48 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर खुद को जीआरपी सिपाही बताकर लोगों को ठगने वाले एक रिटायर्ड फौजी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। वह स्टेशन पर यात्रियों के जरा सी भी गलती करने पर उन्हें डरा धमकाकर धन उगाही करता था।
विज्ञापन

मंगलवार रात साढ़े आठ बजे के करीब एक यात्री ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर जीआरपी सिपाही के धन उगाही करने की शिकायत की। इस पर जीआरपी इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय ने तीन सिपाहियों को मौके पर जाकर देखने के निर्देश दिए। मौके पर गए सिपाहियों ने पुलिस जैसी ड्रेस पहने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसने पूछताछ में बताया कि उसका नाम राम वकील पुत्र रामसिंह है। वह मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के गांव नगला ठकुरी का रहने वाला है। राम वकील ने कहा कि वह रिटायर्ड फौजी है और इन दिनों ओसीएफ में बतौर गार्ड काम कर है।
जीआरपी इंस्पेक्टर के मुताबिक रामवकील दो महीनों से अवैध वसूली कर रहा था। रामवकील पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें