फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच संदिग्धों पर कसा पुलिस का शिकंजा

Wed, 27 Apr 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो सेहरामऊ दक्षिणी / शाहजहांपुर।
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पोस्टमार्टम में स्टैंगुलेशन से बच्ची की मौत की पुष्टि हुई, रेप के लक्षण नहीं मिले
बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी को बेनकाब करने को गांव में डटी पुलिस टीम
अ सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र में स्थित गांव में 12 साल की बच्ची से रेप और उसकी हत्या के मामले में मंगलवार रात तक पुलिस ने पांच संदिग्धों पर शिकंजा कस दिया है। उनसे अलग-अलग पूछताछ की जा रही है और उनकी हालिया गतिविधियों का ब्योरा खंगाला रहा है। इसमें गांव एवं आसपास के मानिंद लोगों की भी मदद ली जा रही है। मंगलवार को पूरे दिन सीओ सदर अनुराग दर्शन पुलिस टीम के साथ घटना वाले गांव और आसपास में ही डेरा डाले रहे। इस बीच वीडियोग्राफी कराते हुए तीन चिकित्सकों के पैनल से कराए गए पोस्टमार्टम में बच्ची की मौत स्टैंगुलेशन से होने की पुष्टि हुई है। ऐसे में दुपट्टे से गला कसकर मारे जाने का शक अब यकीन में बदल गया है। रेप का लक्षण नहीं मिला है, लेकिन ऐहतियातन जांच के लिए स्लाइड बनाई गई है। 
पुलिस ने ग्रामीणों से मिले फीडबैक के आधार पर पहले तीन संदिग्ध युवकों की गतिविधियों का ब्योरा सोमवार रात से ही खंगालना शुरू कर दिया था। मंगलवार सुबह एक अन्य युवक के बारे में भी गोपनीय सूचना मिली तो उसे भी जांच के दायरे में ले लिया गया। शाम तक एक अन्य भी संदेह के दायरे में आया तो उसका भी ब्योरा खंगालना शुरू किया गया। इनमें से दो पर पुलिस का शक गहराया हुआ है। ग्रामीणों से मिले फीडबैक अनुसार, गांव में कुछ बदचलन किस्म के युवकों द्वारा अतीत में भी अकेले में पाकर लड़की, नवविवाहिता आदि से बदतमीजी के वाकये हुए। ये मामले पुलिस तक भी पहुंचे, लेकिन गांव के स्तर पर ही समझौता कराकर मामला रफा - दफा करा दिया गया था। मगर ताजा घटना ने सभी को हिला दिया है। 
विज्ञापन

गांव में डेरा डाले सीओ सदर अनुराग दर्शन ने बताया कि बच्ची से भले ही रेप न हुआ हो लेकिन हत्या तो हुई ही है। अर्द्धनग्न हाल में उसकी मिली लाश किसी अनहोनी की ओर इशारा कर रही है। सेक्स संबंधी वजह ही इस पूरे कांड में है, यह तो मौके पर दिखे रहे हालातों से तय है। अभी संदेह के दायरे में आए लोगों से जल्द ही सच सामने आने की संभावना है। 

बायोलाजिकल रेप की पुष्टि नहीं 
जिस बच्ची के साथ सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव में रेप और हत्या की घटना हुई, उस बच्ची के शव के पोस्टमार्टम में कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पोस्टमार्टम करने वाली मेडिकल टीम (डॉ. सीमा सिंह, डॉ. एमएस नाग और डॉ. केसी वर्मा) ने पुलिस को दी गई अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि बायोलाजिक रेप नहीं हुआ है। उसके प्राइवेट पार्ट पर बाहरी और अंदरूनी चोट या खरोंच नहीं है और उसमें लगे खून मासिक स्राव वाले हैं। हायमन पहले का ही फटा हुआ है और ताजा नहीं है। सीओ सदर अनुराग दर्शन ने इसकी पुष्टि की है। चिकित्सकीय परीक्षण में बच्ची की उम्र 12 से अधिक बताई जा रही है। मौत की वजह फंदे से गला कसकर दबाना पाया गया है। 


गमगीन माहौल में किया दफन
सेहरामऊ दक्षिणी थाना के गर्रा नदी के पश्चिम स्थित गांव में मंगलवार रात करीब आठ बजे गमगीन माहौल में बच्ची को दफनाया गया है। बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस वाले मौजूद थे। गांव वालों में घटना को लेकर आक्रोश था और परिवारजन शोकाकुल थे। वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थे और सिर्फ न्याय दिलाने का अनुरोध कर रहे थे।  सोमवार को अर्द्धनग्न हाल में बांस के झुरमुट मारकर फेंकी हुई मिली बच्ची के कातिल को लेकर तरह - तरह की चर्चा रही। आक्रोशित गांव वाले गांव के कुछ बदचलन किस्म के युवकों पर गुस्सा उतारना चाह रहे थे लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते सभी शांत रहे। 

खोजी कुतिया दो घरों में घुसी
सेहरामऊ थाना क्षेत्र में गर्रा नदी के पश्चिम ओर स्थित जिस ग्राम पंचायत क्षेत्र में सोमवार को बच्ची की अर्द्धनग्न लाश मिली थी, वहां खोजी कुतिया लूसी ने जांच में जुटी पुलिस को कुछ अहम क्लू मुहैया कराए हैं। रात को घटनास्थल पर देर तक घूमने और सूंघने के बाद वह गांव की ओर जाने वाले मार्ग के पास स्थित मढ़ी पर गई। वहां कुछ पल रुकने के बाद गांव में दाखिल हुई और बच्ची के घर से कुछ दूर स्थित दूसरे के घर में दाखिल हुई। भीतर आंगन और कमरे तक जाकर वह फिर बाहर निकली और पास एक के मकान के दरवाजे के पास जाकर काफी देर इधर - उधर घूमी। इस दौरान वहां ग्रामीणों में खासा कौतूहल बना रहा। 
विज्ञापन

 
बच्ची की हत्या के मामले में कुल लीड क्लू पुलिस को मिले हैं। उन पर काम किया जा रहा है। हर कोण से जांच परखकर जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद है। -- डॉ. मनोज कुमार, एसपी शाहजहांपुर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें