फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते के चाचा ने किया आठ वर्षीय भतीजी से दुराचार

Wed, 29 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 रिश्तों को कलंकित करते हुए एक युवक ने सोमवार दोपहर बाद रिश्ते की आठ वर्षीय भतीजी को बहला फुसलाकर पशुशाला में ले जाकर दुराचार किया। देर शाम पीड़िता के होश में आने पर परिवार के लोगों को मामले की जानकारी हो सकी। सूचना पर पुलिस ने सोमवार को ही आरोपी को दबोच लिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक की बिहार से शादी हुई थी। शादी के दो वर्ष बाद ही युवक की पत्नी उसे छोड़कर चली गई। सोमवार दोपहर बाद युवक पड़ोस में रहने वाली रिश्ते की ही आठ वर्षीय भतीजी को बिस्कुट दिलाने के बहाने बुला ले गया और पशुशाला में ले जाकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुराचार किया, इससे लड़की बेहोश हो गई। आरोपी पीड़िता को बग्गर में ही छोड़कर चला गया। देर शाम लड़की को होश आया तो वह रोने लगी। आसपास के लोगों ने लड़की के रोने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे। लड़की आरोपी के बग्गर में रक्त रंजित अवस्था में पड़ी थी। जानकारी पाकर लड़की के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और लड़की को घर लाए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने रात में ही आरोपी को दबोच लिया, लेकिन दुराचार की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मंगलवार को भी पूरे दिन पुलिस मामले को दबाए रही और रिपोर्ट दर्ज करने में हीलाहवाली करती रही, लेकिन दुराचार के मामले की चर्चा फैल जाने पर पुलिस ने 24 घंटे बाद लड़की का मेडिकल कराया। लड़की के बयान की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। एसओ इफ्तेखार अहमद ने पुलिस के लापरवाही के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद महिला पुलिस के माध्यम से पीड़िता का बयान लिया। मामले की जांच अभी जारी है। आरोपी के हिरासत में होने की बात से एसओ ने इंकार किया है। 
विज्ञापन


घटना सोमवार की है। सोमवार को पीड़िता के मिलने के बाद गांव में लोगों ने पारिवारिक मामला होने की बात कहकर पंचायत की। मंगलवार को पीड़िता थाने पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बयान दर्ज कराए। लड़की परिवार के लोगों के साथ घर गई है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। आरोपी पुलिस हिरासत में होने की जानकारी नहीं है। _ सुधीर कुमार सिंह, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें