फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अश्लील फिल्म  दिखा छेड़खानी की कोशिश 

Mon, 29 Aug 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
किशोरी को अश्लील फिल्म  दिखा छेड़खानी की कोशिश 
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी सोमवार को दिन में अपनी छोटी बहन को स्कूल में खाना देने जा रही थी, तभी रास्ते में सूनसान जगह में दूसरे समुदाय के एक युवक ने किशोरी को रोक लिया और उसे मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाकर छेड़खानी करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मोहल्ले वालों के साथ घेराबंदी करके युवक को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन

एटा के गांधीनगर इलाके में रहने वाली एक महिला पति से विवाद होने के बाद छह महीने से कोतवाली क्षेत्र में अपने पिता के घर पर रह रही है। महिला की छोटी बेटी मोहल्ले में एक स्कूल में पढ़ती है। महिला की 13 वर्षीय बड़ी बेटी दिन में करीब 11.30 बजे छोटी बहन को स्कूल में खाना देने जा रही थी, तभी मोहल्ला वाजिद खेल निवासी जीशान पुत्र वली उल्लाह ने उसे रास्ते में सूनसान गली में रोक लिया और उसे मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जीशान की इस हरकत से किशोर घबरा गई और शोर मचाने लगी। किशोरी की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग घरों से निकल आए। इसी बीच मौका देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची मां को किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोहल्ले वालों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चौक क्षेत्र में फेरी लगाकर फल बेचता है। वह रोजाना उस गली में फेरी लगाने आता था। सोमवार को वह मोहल्ले में ऐसे ही घूमने आ गया था। उसने किशोरी को देखकर उसके साथ छेड़खानी की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 294 और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 
आरोपी पर रिपोर्ट होने के बाद ही थमा गुस्सा
किशोरी के साथ हुई घटना की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ कोतवाली में लग गई। किशोरी के साथ हुई घटना से लोगों में काफी आक्रोश था। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद लोगों का आक्रोेश कम हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी के महिला पुलिस ने बयान लिए हैं। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। 
- आरएन चौधरी, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें