थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव पाहरपुर में रविवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के गांव दोषपुर नागर निवासी भगवानदास को 24 वर्षीय बेटा रामवरन की रविवार को तबीयत खराब थी। वह साइकिल से शाम को मिर्जापुर से दवाई लेने गया था। शाम करीब साढ़े सात बजे घर लौटते समय गांव पाहरपुर के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने रामवरन को पहचान कर उसके परिवार वालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन एक्सीडेंट करने वाले वाहन का कुछ पता नहीं लगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी आरती नौ माह के बेटे को सीने से चिपकाकर बिलख-बिलख कर रो रही है।