फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चुराने गये अज्ञात चोर की गोली लगने से मौत

Mon, 01 Feb 2016 08:16 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
  कोतवाली अंतर्गत गांव राईखेड़ा में रविवार रात भैंस चोरी के दौरान जाग होने पर फायरिंग में अज्ञात चोर की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव राईखेड़ा निवासी मनसुख पुत्र फूल चंद्र ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि रविवार रात उसके घर के बाहर भैंस बंधी थीं। दो अज्ञात चोर भैंस खोलने का प्रयास कर रहे थे। आहट होने पर मनसुख ने टार्च की रोशनी चोरों पर डाली और कुछ लोगों के साथ मिलकर चोरों की घेराबंदी कर दी। इस पर एक चोर ने फायरिंग कर दी। इससे उसी के साथी को गोली जा लगी। इससे वहां हड़कंप मच गया। चोर अपने साथी को घायलावस्था में छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल चोर को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मनसुख की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ विजय शंकर मिश्रा व प्रभारी कोतवाल संजय शुक्ला ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पूछताछ की। उधर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें