फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर से 12 लाख ठगने के आरोपी के खाते सीज

Mon, 01 Feb 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक के समधी एक बिल्डर से 12 लाख की ठगी करने के मामले में एसएसपी के आदेश पर सोमवार को वृंदावन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने प्रार्थनापत्र में दी गई जानकारी पर कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति के बैंक खाते को सीज करा दिया है।
विज्ञापन

 
कृष्णा कान्हा रेजीडेंसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक मार्तण्ड देव पुत्र कपिल देव ने सुशील कुमार पुत्र सूरजपाल सिंह निवासी 15 ए नोएडा के विरुद्ध 22 लाख रुपये के चेक की एवज में आरटीजीएस के माध्यम से धोखाधड़ी कर 12 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप है कि मार्तण्ड देव ने 27 जनवरी को अपने वृंदावन के इंडियन ओवरसीज बैंक के खाते से अलीगढ़ की स्वर्ण जयंती नगर स्थित इलाहाबाद बैंक में सुशील कुमार के खाते में 12 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से डाल दिए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी के अलीगढ़ की स्वर्ण जयंती नगर स्थित इलाहाबाद बैंक खाते को सीज करा दिया है। इसमें लगभग 11 लाख रुपये थे। बैंक से प्राप्त हुए उसके आधार कार्ड और पैनकार्ड पर अंकित पते पर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें