फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के कमरे में सांप निकलने से भगदड़

Thu, 15 Oct 2015 11:46 PM IST
खुटार।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को गांव सरेली के स्कूल में तैनात शिक्षिका खुटार निवासी रानी बाजपेयी ने रोजाना की तरह स्कूल खोला। तमाम बच्चे भी स्कूल टाइम होने तक पढ़ने के लिए आ पहुंचे। कुछ देर बाद रानी बाजपेयी ने स्कूल के रसोईघर का ताला खोला तो कोने में विकराल काला नाग देखकर वह शोर मचाती हुईं वापस स्कूल कक्ष की ओर भागी। शिक्षिका के शोर मचाने से स्कूल आए बच्चों में हड़कंप मच गया। शिक्षिका ने सभी बच्चों को स्कूल से बाहर निकालने के बाद स्कूल का मुख्य द्वार बंद कर दिया और गांव के लोगों को रसोईघर मेें नाग के होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर गांव के तमाम लोग स्कूल पहुंचे और नाग को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह बाहर नहीं निकला। हमले के डर से किसी की हिम्मत रसोईघर के अंदर जाने की नहीं हुई। सांप को निकालने का कोई प्रयास सफल नहीं होने पर बच्चों को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया और खुटार से एक सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया। दोपहर बाद सांप के पकड़े जाने पर लोगों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि स्कूल का रसोईघर अत्यंत जर्जर है। फर्श आदि भी टूटा हुआ है। स्कूल प्रांगण में अक्सर सांप आ जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें