फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल खरीदने के विवाद में युवक के गोली मारी

Sat, 01 Aug 2015 11:08 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ककरा खुर्द में मोबाइल खरीदने को लेकर हुए विवाद में शनिवार की शाम घर में घुसकर 30 वर्षीय इशन्न बेग उर्फ बबलू के गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला ककरा खुर्द में रहने वाले जहीर बेग का बड़ा बेटा इशन्न उर्फ बबलू मोहल्ले में सब्जी की फेरी लगता है। बबलू के छोटे भाई नाजिम ने मोहल्ले के आसिफ से एक हजार रुपये में मोबाइल खरीदा था। नाजिम ने साढ़े नौ सौ रुपये मोबाइल खरीदते समय दे दिए थे। पचास रुपये बाकी रह गए थे। शाम करीब चार बजे आसिफ ने नाजिम से पचास रुपये मांगे। नाजिम ने एक-दो दिन में रुपये देने की बात कही तो आसिफ ने अपने भाई अशरफ के साथ नाजिम की पिटाई कर दी। किसी तरह से नाजिम अपनी जान बचाकर घर भागा। इसी बीच अशरफ अपने घर से तमंचा उठा लाया। अशरफ और आसिफ दोनों नाजिम में दरवाजे पर पहुंचे और फायरिंग करने लगे। इसके बाद अशरफ नाजिम के घर में घुस गया। उसने नाजिम की बहन पप्पी पर तमंचा रख दिया। इसी बीच बबलू अपनी बहन को बचाने आया तो अशरफ ने फायर कर दिया। गोली बबलू को सीने को छूती हुई निकल गई। आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। घायल बबलू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बबलू के पिता जहीर की तहरीर पर पुलिस ने अशरफ और आसिफ के खिलाफ जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

मोबाइल खरीदने को लेकर लेनदेन में विवाद होने पर आरोपियों ने तमंचे फायर कर दिया। गोली बबलू के सीने को छूती हुई निकल गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रहीं हैं। - केके तिवारी, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें