फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावर सांड़ को किशोर ने भाले से मार डाला

Fri, 14 Apr 2017 12:40 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के गांव आंटा खुर्द में सोमवार सुबह आवारा सांड़ को हमलावर होने पर एक किशोर ने भाला से मार डाला। प्रधान के पति की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुचलके पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

गांव आंटा खुर्द में कई दिनों से एक सांड़ ने आतंक मचा रखा था। वह ग्रामीणों को दौड़ाकर उन्हें घायल कर देता था। बुधवार सुबह गांव के पहलवान का 16 वर्षीय पुत्र शौच को खेत पर जा रहा था। इसी बीच सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। किशोर ने किसी तरह भाग कर जान बचाई और फिर घर से भाला लेकर सांड़ पर हमला बोल दिया। उसने भाला से ताबड़तोड़ वार कर सांड़ को मार डाला। सांड़ को मारने की खबर प्रधान के पति विश्वदत्त ने पुलिस को दी। पुलिस ने किशोर के खिलाफ मामूली धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद ग्रामीणों के  कहने पर पुलिस ने आरोपी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। पुलिस ने सांड़ का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें