फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजड़े से उसके साथी ने पौने दो लाख लूटे

Wed, 01 Jul 2015 09:17 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार रात साथी के घर रुके हिजड़े से तमंचा दिखाकर पौने दो लाख की नगदी समेत लाखों के जेवर लूट लिए गए। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। बुधवार को कोतवाली पहुंचे तमाम हिजड़ों ने मामले की नामजद तहरीर थाने पर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला बगिया निवासी हिजड़ा सुनीता ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी दादी के मरने पर सुनार के यहां एक लाख सत्तर हजार की नगदी, सोने की झुमकी, गले की चेन, एक मंगलसूत्र, तीन अंगूठी तथा दो जोड़ी चांदी की पायल रख दी थीं। 16 जून को उसने नगदी और जेवर सुनार की दुकान सेे ले लिया। इस दौरान उसके साथ गांव बझेड़ा का उसका पुराना साथी भी था। कई दिन इधर-उधर घूमने के दौरान उसके साथ उक्त साथी के अलावा कई अन्य हिजड़े भी रहे। मंगलवार रात वापस लौटने पर वह गांव बझेड़ा में अपने साथी के यहां रुक गया, जबकि अन्य लोग अपने घर चले गए। आरोप है कि रात में उक्त साथी ने तमंचे के बल पर सुनीता से नगदी समेत पूरा जेवर लूट लिया। धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत की तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। सुबह जैसे तैसे गांव से भागी सुनीता ने घटना की जानकारी अपने साथियों को दी। इसके बाद कोतवाली पहुंच हिजड़ों ने नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें