फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, सरगना गिरफ्तार

Mon, 01 Feb 2016 08:19 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने टायर चोर गिरोह का खुलासा का गिरोह के सरगना को दबोच लिया। पकड़ा गया साबिर शाह उर्फ गुड्डू और उसके दोनों साथी बरेली के बहेड़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह निगोही थाना क्षेत्र के खुदागंज रोड के बायीं ओर गन्ने के खेत में तीन लोगों द्वारा ट्रक में टायर लादे जाने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस टीम मौके ने मौके पर जाकर घेराबंदी शुरू की तो एक चोर ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इससे पुलिस टीम पल भर के लिए ठिठक गई। इसी का फायदा उठाकर दो चोर ट्रक में सवार होकर भाग गए। तीसरे चोर और गिरोह के सरगना साबिर को पुलिस ने दबोच लिया।
साबिर ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह बहेड़ी के मोहम्मदपुर का निवासी है। फरार हुए चोरों में इरशाद घोड़ा बहेड़ी के मोहल्ला शेर नगर और अब्दुल सईद उर्फ सईदा देवरनियां के रिछा का रहने वाला है। इन तीनों के खिलाफ बरेली, गोरखपुर और मध्यप्रदेश के कई थानों में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। साबिर ने बताया कि बरेली व अन्य जनपदों और प्रांतों में वह अपना दस टायरा ट्रक लेकर जाते हैं। वहां रेकी करके चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए दुकान चिह्नित कर लेते हैं। भोर के समय करीब चार बजे दुकान का ताला तोड़कर इस तरह से खोलते हैं जैसे वही उस दुकान के मालिक हों। फिर ट्रक में सामान लादकर भाग जाते हैं। एसपी सिटी राजेश कुमार ने सोमवार को बताया कि गत 20 जनवरी को निगोही थाना में इरशाद की टायरों के दुकान में हुई चोरी में लिप्त होना साबिर ने कबूल किया है। चोरी करके जाते समय रास्ते में ट्रक खराब हो जाने पर गन्ने के खेत के बीच खड़ा कर दिया था। मौके से ट्रक के दस टायर और ट्यूब, बाइक के ट्यूब, 20 रिंच आदि बरामद हुए हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रजी अहमद, एसआई सुनील कुमार त्रिपाठी, प्रोन्नत दरोगा सोबरन सिंह और कांस्टेबल महेश यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें