फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनश्याम के घर सांत्वना देने पहुंचे बसपाई

Sat, 16 Jan 2016 11:34 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव चंदौरा में भैंस चोरी के मामले में चार दिन पहले आत्महत्या करने वाले दलित घनश्याम के घर शनिवार को बसपा प्रतिनिधि मंडल ने पहुंच कर सांत्वना दी। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद कराने का आश्वसन दिया।
विज्ञापन

नौ दिसंबर को घनश्याम के घर से दो भैंस चोरी हो गई। इस मामले में घनश्याम ने गांव के कुछ लोगों पर शक जताते हुए चोरी की नामजद तहरीर दी थी। इसमें पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। परिवार वालों ने मुताबिक आरोपियों ने घनश्याम को धमका दिया था, जिसके डर से उसने आत्महत्या कर ली थी। बृहस्पतिवार को मृतक के परिवार वालों ने एसपी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद एसपी ने मामले की जांच सीओ जलालाबाद को सौंपी थी। शनिवार को बसपा के जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह, रामलडै़ते कनौजिया,  राजकुमार मौर्या, प्रधान धनवीर सिंह, हरबेंद्र सिंह, जितेंद्र वर्मा पीड़ित परिवार ने सांत्वना दी। जिलाध्यक्ष ने जलालाबाद इंस्पेक्टर से फोन करके मामले की शीघ्र कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें