फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर के युवक की सोपोर में हत्या

Sat, 16 Jan 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अखनूर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोपोर में एक हलवाई की दुकान पर काम करने वाले अखनूर के युवक की हत्या हो गई है। पंजग्राई निवासी युवराज का शव कानूनी औपचारिकता के बाद रविवार को अखनूर पहुंचेगा।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार युवराज जिस हलवाई के पास काम करता था, वहीं काम करने वाले अन्य मुलाजिमों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

आशंका जताई जा रही है कि अन्य कर्मियों ने शुक्रवार की रात युवराज की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। सुबह लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। साथ ही युवराज के परिवार वालों को सूचित किया। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में कई स्थानों पर छापामारी की। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें