जीएफ कॉलेज में बुधवार को एक युवक छात्रा से छेड़खानी कर दी थी। बृहस्पतिवार को एबीवीपी के छात्रों ने छेड़खानी करने वाले युवक की पिटाई कर दी। छेड़खानी करने वाले युवक को थाने लया गया, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ बुधवार को कॉलेज में पढ़ने वाले सिपाही के बेटे ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर छात्र ने छात्रा के साथ अभद्र टिप्पड़ी की। जब यह बात अखिल भारतीय विद्यार्थी परषिद के छात्रों को पता लगा तो उन्होंने बृहस्पतिवार को छेड़खानी करने वाले छात्र को घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस आरोपी छात्रा को थाने ले आई। छात्रा और छात्रा के परिवार वालों थाने पहुंच गए। छात्र के माफी मांगने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।