फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने लूट ली दोस्त की पत्नी की अस्मत

Sun, 22 Nov 2015 11:24 PM IST
रोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले एक युवक मौका पाकर दोस्त के घर में घुस गया और विवाहिता के हाथ-पैर और मुंह बांधकर उसके साथ बलात्कार किया, लेकिन पुलिस पीड़ित को दो दिन तक टरकाती रही। रविवार को पीड़ित और अन्य लोगों के हंगामा करने बाद रिपोर्ट दर्ज की गई और उसको मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाने से तीन किमी पूर्व की ओर स्थित एक गांव में शिवकुमार अपने एक साथी के साथ कच्ची शराब बनाने का काम करता था, शिवकुमार का दोस्त के घर आना-जाना रहता था। शिवकुमार की बुरी नजर दोस्त की पत्नी पर थी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे शिवकुमार का दोस्त गांव के बाहर शौच के लिए गया था, तभी मौका पाकर शिवकुमार उसके घर में घुस गया और उसकी पत्नी के साथ चारपाई पर लेटकर अश्लील हरकतें करने लगा। पत्नी की आंख खुली तो उसने विरोध किया, तो शिव कुमार ने उसके हाथ-पैर और मुंह को कपड़े से बांध दिया और उसके साथ रेप किया।
इसी समय पीड़िता का पति मौके पर आ गया। दोनों में जमकर मारपीट हुई। पीड़ित परिवार वालों ने शिवकुमार को पकड़कर पुलिस के हवाले करना चाहा तो वह बचकर भाग निकला। पीड़िता को लेकर उसके परिवार वाले थाना रोजा आए, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय उसको टरका दिया। इस मामले में पीड़िता ने एसपी से भी शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट फिर भी नहीं लिखी गई।
विज्ञापन

रविवार की सुबह पीड़िता के घरवालों ने रोजा थाने में जमकर हंगामा काटा और बिना रिपोर्ट लिखे जाने से इंकार कर दिया। दोपहर में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और उसको मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पीड़िता का पति और आरोपी दोनों ही गांव में कच्ची दारू बनाने का काम करते हैं। पैसों के लेनदेन को लेकर इनके बीच मारपीट हुई थी। तहरीर पर बलात्कार की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी शिवकुमार को गिरफ्तार किया गया है।
- रामनरेश चौधरी, प्रभारी निरीक्षक रोजा

पीड़िता के पति पर मेरे पैसे आते हैं। इसका मैं कई दिनों से तकादा कर रहा था। मेरे पैसे वह देना नहीं चाहता था। मेरे ऊपर लगे आरोप निराधार हैं। मुझे झूठा फंसाया जा रहा है।
- शिव कुमार, आरोपी

रिपोर्ट लिखाने में भी दिखा प्रधानी की सियासत का रंग
रोजा थाने के एक गांव में रेप की घटना के बाद ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों की सियासत भी गर्माने लगी है। इस मामले में एक प्रधान प्रत्याशी शिवकुमार के पक्ष में उसे बचाने के लिए पुरजोर वकालत करते नजर आया तो दूसरे प्रत्याशी ने हंगामा करवाकर मीडिया के लोगों को मौके पर बुलाकर उसके किए दिए पर पानी फेर दिया। दो दिनों तक जिस मामले को पुलिस बहुत ही शांत ढंग से मैनेज करने का प्रयास करती रही, लेकिन चुनाव के खुमार के आगे पुलिस बेबस हो गई और उसे रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई करनी ही पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें