फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी मांगने पर युवक के घर फायरिंग

Thu, 25 May 2017 11:37 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्य गेट बंद कर परिवार ने बचाई जान 
मोहल्ले वालों को देखकर भागे हमलावर


मजदूरी मांगने पर एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर मजदूर के घर पहुंचकर फायरिंग कर दी। उसने मुख्य गेट बंद करके जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। पीड़ित ने घटना को लेकर एक पत्र एसपी केबी सिंह को देकर कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला महमंद जंगला निवासी सुल्तान खां ने एसपी को दिए गए पत्र में बताया कि वह कारपेंटरी का काम करता है। उसने मोहल्ला अलीजई निवासी एक व्यक्ति के यहां भी काम किया था। इसी का रुपया उसका बकाया था। उसने कई बार अपने रुपए मांगे, लेकिन उसने रुपये नहीं दिए। आरोप है कि 24 मई की रात लगभग 11 बजे वह अपने चार साथियों के साथ हाथ में नाजायज तमंचे लेकर आ गया और उसने दरवाजा खटखटाया। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, तभी वह लोग यह कहते हुए हमलावर हो गए कि बहुत रुपया मांगता है, इसे जान से मार दो और फायरिंग शुरू कर दी। उसने एक दम दरवाजा बंद करके अपनी जान बचाई। पीड़ित ने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले वाले आ गए। जिन्हें देखकर वह लोग गालियां देते हुए भाग गए। पीड़ित ने एसपी से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें