फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर युवक को गोली मारी, गंभीर

Sat, 28 Feb 2015 08:51 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार देर शाम कटरी क्षेत्र के गांव चचुआपुर में खेत की रखवाली कर रहे एक युवक को तीन हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर घायल को अस्पताल भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

चचुआपुर के रहने वाले राजीव सिंह कई सालों से कस्बे के मोहल्ला प्रतापनगर में रहते हैं। शुक्रवार को वह गांव पहुंचे और फसल की रखवाली के लिए रात को खेत पर चले गए। इसी दौरान मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव दहिलिया निवासी सुखवीर, अमित और लड़ैते वहां पहुंचे। इन लोगों ने राजीव से खेत से जाने को कहा। मना करने पर वह गाली-गलौज करने लगे। राजीव ने विरोध किया तो अमित ने तमंचे से गोली चला दी, जो राजीव के दाहिने पैर के साथ ही कूल्हे में जा धंसी। गोली की आवाज सुनकर आसपास खेतों में रखवाली कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तभी आरोपी फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें