फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक डकैती का खुलासा करने वाली पुलिस टीम सम्मानित

Sat, 28 Feb 2015 08:46 PM IST
खुटार।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव हरनहाई में हुई बैंक डकैती का खुलासा कर बदमाशों को जेल भेजने के मामले में शनिवार को थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज और वैश्य समाज के लोगों ने एसडीएम लालबहादुर, सीओ उमेश शर्मा, एसओ राजेश सिंह को शील्ड देकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर पंचायत चेयरमैन गुड्डी देवी के पति लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि एसओ के प्रयास से बैंक डकैती का खुलासा होने पर लोगों में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ा है, वहीं अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं। इसके लिए एसओ बधाई के पात्र हैं। देवेंद्र सिंह ने कहा कि राजेश सिंह का खुटार में तैनाती के बाद से लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। व्यापारियों ने एसडीएम के कार्य की भी सराहना की।
इस मौके पर दरोगा राजेंद्र सिंह के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें स्मृति चिन्ह देकर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में विनोद सिंह, कृपाशंकर मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, सनूप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें