फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां में फिर पकड़ा गया नकली डीजल बनाने का कारखाना

Mon, 28 Mar 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार शाम गांव गुधनी निवासी प्रेमपाल रविवार शाम चार बजे किसी काम से पुवायां आया था। निगोही रोड पर सखी बाबा स्थान के पास उसने गांव की कोटेदार लिज्जो देवी के पति झम्मन लाल को ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी तेल भरे दो ड्रम उतारते देखा। उसने मामले की जानकारी गांव के प्रधान पति राजेश कुमार को दी। प्रधान ने मामले की जानकारी एसडीएम सलिल कुमार पटेल को दी। 
विज्ञापन

एसडीएम ने लेखपाल गिरीश त्रिवेदी को मौके पर जाकर जांच करने को कहा। लेखपाल मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति दोनों ड्रमों को गली में लुढ़काता ले जा रहा था। लेखपाल ने ड्रम रूकवा लिए और एसडीएम को मामले की जानकारी दी। लोगों ने एसडीएम को बताया कि निगोही मार्ग पर जिस स्थान पर ड्रम उतारे गए हैं वहां बड़े पैमाने पर नकली डीजल बनाने का काम किया जाता है और यहां से तमाम स्थानों को नकली डीजल सप्लाई किया जाता है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम खुछ मौके पर पुहंचे और पूर्तिं निरीक्षक संतोष शर्मा के साथ ही पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। मौके से मिट्टी तेल के दो भरे ड्रम, पास के प्लाट से एक खाली ड्रम बरामद किया गया। 
आसपास के लोगों की सूचना के आधार पर एसडीएम ने पास की एक दुकान का ताला तुड़वाया तो दुकान के अंदर मिट्टी तेल से भरा एक ड्रम, दो केन में 40 लीटर और एक  भगौने में मिट्टी का तेल भरा पाया गया। मौके पर भारी मात्रा में जला हुआ मोबिल भी बरामद किया गया। दुकान में जला मोबिल मिट्टी के तेल में मिलाकर डीजल बनाकर बेचने का काम किया जा रहा था। दुकान से तेल नापने के मापक सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया। मिट्टी का तेल और अन्य सामान पुलिस ने सुपुर्दगी में ले लिया है। दुकान को सील कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें