फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मेला लगाने को तोड़ दी कब्रिस्तान की दीवार, विरोध

Sat, 04 Jul 2015 11:29 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेला लगाने के लिए बड़ी ईदगाह के पास वाले कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल तोड़ दी गई। इसका मोहल्ले वालों ने विरोध कर दिया। मामले की सूचना पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां को बीच में डालकर अधिकारियों ने मामला निपटा लिया। अधिकारियों ने बाउंड्रीवाल का रविवार को निर्माण कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 10 बजे के करीब शहर के बड़े ईदगाह से सटे कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल मेला कमेटी के ठेकेदार इमरान ने तुड़वा दी। कब्रिस्तान की देखभाल करने वाले इश्तियाक शाह, अजमत शाह वारसी एवं अन्य लोगों ने इसका विरोध किया तो ठेकेदार ने प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी का अस्थाई गेट लगाने के आदेश का हवाला देते हुए विरोध करने वालों को वहां से भगा दिया।
इससे लोग भड़क गए। उन्होंने मामले की शिकायत दोपहर में जिला प्रशासन से की। साथ ही बाउंड्रीवाल तोड़ने पर रोक लगा दी। इधर, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रंजीत सोनकर को मौके पर भेजा। शाम पांच बजे के करीब तमाम लोगों के ईदगाह पर इकट्ठे होने और बवाल करने की सूचना मिली तो सदर बाजार थाना इंस्पेक्टर जेपी तिवारी, प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट एपी श्रीवास्तव और सीओ सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल यादव मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने हंगामा कर रहे लोगों से बात करके मामला निपटाने की कोशिश की।
विज्ञापन

इसी दौरान सपा जिलाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष तनवीर खां भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों से बात करने के बाद हंगामा कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि टूटी बाउंड्रीवाल का निर्माण करा दिया जाएगा। इस पर आक्रोशित लोग शांत हो गए।


Òवर्षों पहले से लग रहे ईद के मेले के लिए अस्थाई गेट लगाने की अनुमति दी गई थी। बाउंड्रीवॉल तोडने की अनुमति नहीं दी गई है।Ó
-रंजीत सोनकर, प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी


Òकब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल तोड़ने की शिकायत मिलने पर मौके पर गया था। तोड़ी गई बाउंड्रीवॉल को तुरंत बनवाने के निर्देश दिए गए हैं।Ó
-एपी श्रीवास्तव, प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट


Òमाहौल बिगड़ने की सूचना मिलने पर सदर बाजार थाना इंस्पेक्टर सहित पुलिसबल, क्यूआरटी और पीएसी को तैनात कर दिया गया था। हालांकि बाउंड्रीवाल बनवाने के निर्देश पर मामला शांत हो गया था।Ó
विज्ञापन

-डॉ. कृष्ण गोपाल यादव, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें