बंडा के गांव बसंतापुर में बीते एक और दो सितंबर के मध्य की रात गला काटकर मार डाले गए एनआरआई सुखजीत सिंह उर्फ सोनू (34) के मामले में जेल में बंद पत्नी व ब्रिटिश नागरिक रमनदीप कौर का हाल जानने बृहस्पतिवार को डीआईजी जेल शशि श्रीवास्तव जिला जेल पहुंचीं। उन्होंने रमनदीप का हालचाल लिया और किसी भी परेशानी के बारे में पूछा तो उसने ना में सिर हिला दिया।
इस मामले में बंद दूसरे आरोपी सोनू के दोस्त मिठ्ठू के बारे में भी डीआईजी जेल मिलीं। इस बीच ब्रिटिश कांसुलेट के अधिकारियों ने भी जेल प्रशासन से संपर्क कर रमन के तबीयत और खानपान के बारे में जानकारी ली। साथ ही रमन से विधिक मदद के लिए अधिवक्ता के नियुक्त कर दिए जाने के बारे भी जानकारी ली। बाद में जेल अधीक्षक ब्रजेंद्र सिंह से रमन के अधिवक्ता के रूप में जितेंद्र गुप्ता मिले और अपनी मुवक्किल के बारे में जानकारी ली। दूसरी ओर मिठ्ठू की ओर से भी एक अन्य अधिवक्ता ने जेल प्रशासन ने संपर्क किया।
रमनदीप के माता-पिता इंग्लैंड में हैं, वह उससे मिलने नहीं आए हैं। जेल प्रशासन के मुताबिक कुछ लोग रमन का रिश्तेदार बताते हुए उससे मिलने पहुंचे थे, लेकिन वैध आईडी के अभाव में उन्हें नहीं मिलने दिया गया।