फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Mon, 13 Apr 2015 11:16 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कांट क्षेत्र में ददरौल मोड़ के पास रविवार की रात क्वालिस कार की चपेट में आकर बाइक 25 वर्षीय संदीप कश्यप की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना कांट क्षेत्र के मोहल्ला पट्टी पूर्वी निवासी तोताराम कश्यप के बेटे संदीप रविवार की शाम बाइक से अपनी ससुराल तिलहर के मोहल्ला नई बस्ती गए थे। वहां से रात साढ़े दस बजे घर लौटते समय कांट रोड पर ददरौल मोड़ के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार क्वालिस की चपेट में आकर संदीप घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल संदीप को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। चालक मौके पर क्वालिस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने क्वालिस को कब्जे में ले लिया है। अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पति की मौत से पत्नी लक्ष्मी हुई बेसुध
संदीप और लक्ष्मी की शादी दो साल पहले हुई थी। संदीप बाजार में मछली बेचकर परिवार का गुजरा करते थे। संदीप के आठ माह की बेटी सुनैना है। संदीप की मौत की खबर सुनकर लक्ष्मी बेसुध हो गई है। संदीप की मां रामजानकी बेटे की मौत के सदमें को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। संदीप अपने चार भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े थे। उनकी मौत से परिवार मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें