फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत से महिला का कंकाल मिला, दहशत

Wed, 20 Jan 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चांदपुर निवासी स्व. शिवसागर यादव की 19 वर्षीय बेटी की शादी जून 2015 में जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव बिलगड़ी निवासी बिजनेश उर्फ बिल्लू के साथ हुई थी। अगस्त में सुरभि मायके आई। आठ अगस्त को वह शौच को जाने की बात कहकर निकली और उसके बाद से सुरभि का कोई पता नहीं चल रहा था। रिश्तेदारियों सहित तमाम स्थानों पर तलाश के बाद भी सुरभि का पता नहीं चला तो मां राजकुमारी ने 18 अगस्त को पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली लेकिन सुरभि की तलाश करने की कोई जरूरत नहीं समझी। इसके बाद राजकुमारी की ओर से पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव चतीपुर के मनोज, रामकृष्ण, रमेश के खिलाफ सुरभि को बलिा फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद परिवार के लोग लगातार पुलिस से गुहार लगाते रहे और सुरभि की हत्या किए जाने की आशंका भी जताई लेकिन इसके बाद भी पुलिस चुप्पी साधे बैठी रही। सुनवाई नहीं होने पर परिवार के लोग भी थक हारकर बैठ गए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सुरभि के चाचा प्रकाश शौच को गए तो गांव के पास गुड्डू शुक्ला के गन्ने के खेत में मानव खोपड़ी पड़ी देखी। कपाल के पास ही सिर के बाल पड़े हुए थे, जिनमें जूड़ा बंधा हुआ था। भतीजी का सिर होने की आशंका पर उसने घर आकर मामले की जानकारी दी तो सुरभि की मां सहित तमाम लोग मौके पर पहुंचे। मां ने जूड़े की क्लिप आदि की पहचान कर बताया कि बाल का जूड़ा सुरभि का ही है। तलाश करने पर कंकाल के अन्य हिस्से भी आसपास के खेत में मिल गए। इससे परिवार मेें कोहराम मच गया। सूचना पाकर एसओ जसवीर सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे तो उत्तेजित सुरभि की मां ने एसओ से हाथापाई कर दी। मां का आरोप था कि तमाम बार गुहार लगाए जाने और पुत्री की हत्या की आशंका जताने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जानकारी पाकर सीओ उमेश शर्मा पुवायां से फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

बरामद कंकाल को पोस्टमार्टम और जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मामले की जांच की जा रही है। सुरभि की मां और परिवार के लोगों से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

- जसवीर सिंह एसओ खुटार

हत्या के बाद शव खेत में डाले जाने की आशंका
खेत से कंकाल के पास बालों का जूड़ा, एक ब्लेड और ब्लेड का रैपर बरामद किया है। फोरेंसिक टीम ने इन्हें सील कर दिया है। डाग स्क्वाड के जरिए भी क्लू तलाशने की कोशिश की गई लेकिन कोई खास जानकारी हाथ नहीं लग सकी। ब्लेड नया लग रहा है। ब्लेड पांच माह पुराना होता तो उस पर जंग होती और रैपर भी सड़ चुका होगा। वहीं जूड़ा और क्लिप भी इस स्थिति में होते कि उन्हें पहचानना मुश्किल होता। माना जा रहा है कि ये सामान मौके पर प्लांट किया गया है।
जिस खेत में सुरभि का कंकाल मिला है उस खेत में सुरभि के गायब होने के समय जमकर तलाशी ली गई थी। घटना के समय गन्ना भी छोटा था। इसके बाद गन्ने की सिंचाई, गुड़ाई आदि होती रही और खाद भी डाली गई। गन्ना जमीन पर गिर गया तो श्रमिकों से उठवाकर बंधवाया भी गया, लेकिन तब भी कोई कंकाल खेत में नहीं मिला। इससे आशंका है कि सुरभि की हत्या कहीं और कर शव को लाकर खेत में डाल दिया गया। परिवार और ग्रामीणों के अनुसार नव विवाहिता होने के कारण सुरभि तमाम जेवर पहने रहती थी जो गायब है। आरोपी पक्ष से बात करने का प्रयास किया गया तो पता चला कि महिला परिवार के साथ इस समय बाहर है।

मां गुहार लगाती रही, पुलिस चुप्पी साधे रही
चांदपुर/खुटार। बेटी के गायब होने के बाद मां पुलिस से लगातार उसकी तलाश के लिए गुहार लगाती रही लेकिन पुलिस चुप्पी साधे बैठी रही। बरामद कंकाल को पुत्री सुरभि का बताते हुए मां ने अपने परिवार की एक महिला और गांव के ही एक व्यक्ति पर पुत्री की हत्या कर जेवरात गायब करने का आरोप लगाया है।
गौरतलब है कि सुरभि आठ अगस्त 15 को घर से शौच को जाने की बात कहकर निकली थी और उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका था। गुमशुदगी और तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने परिवार के लोगों से कह दिया वह खुद सुरभि की तलाश करें और पता चलने पर बताएं उसकी बरामदगी कर ली जाएगी। पुलिस की लापरवाही के चलते मां राजकुमारी ने गांव के लोगों से मदद की गुहार की तो गांव के तमाम लोगों ने आसपास के खेतों में तलाश शुुरू की। 19 अगस्त को सुरभि का सलवार कुर्ता गन्ने के खेत से बरामद हो गया लेकिन सुरभि का पता नहीं चल सका। राजकुमारी ने सलवार कुर्ता बरामद होने की बात पुलिस को बताई, फिर भी पुलिस शांत बैठी रही। आरोपियों से भी पूछताछ तक नहीं की गई। अब सुरभि की मां का कहना है कि परिवार की एक महिला के गांव के एक व्यक्ति से अवैध संबंध थे। उसके पति इस बात का विरोध करते थे, जिस कारण महिला और उसका प्रेमी उनके परिवार से नाराज रहते थे। पति की मौत हो गई। परिवार की महिला ने बदला लेने की नीयत से प्रेमी के साथ मिलकर उसकी पुत्री की हत्या कर दी और जेवरात गायब कर दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें