फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोधी को फंसाने की साजिश नाकाम

Thu, 22 Jan 2015 12:32 AM IST
शाहजहांपुर/ अल्हागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अल्हागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले हाईवे पर समापुर मोड़ के पास फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला दाउद सरैया के रहने वाले शिक्षक एवं स्कूल प्रबंधक तौफीक अहमद खेतों में बंधे हुए मिले। लोगों ने पूछा तो तौफीक ने खुद का अपहरण होने की बात बताई। मौके पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उसका मेडिकल कराया गया, जिसके बाद उसे कमलागंज थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में अल्हागंज थाना के एसओ नकदू यादव ने बताया कि तौफीक अहमद के मिलने की सूचना पर वह उसे थाने में लाए। इसके बाद उसका मेडिकल कराया गया। साथ ही इसकी सूचना अमृतपुर क्षेत्र के सीओ और कमालगंज थाना के एसओ को दे दी गई, जिसके बाद कमालगंज पुलिस उसे साथ ले गई। कहा कि इस दौरान वह पागलपन होने जैसा ड्रामा करने लगा। कहा कि मामला यहां का न होने की वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। साथ ही उसे कमालंगज पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
कमालगंज थाना के एसओ यतींद्र यादव ने बताया कि तौफीक का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। अभी कुछ दिनों पहले  विभिन्न धाराओं में तौफीक पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। कहा कि इसी से परेशान होकर उसने विरोधियों को फंसाने की खातिर अपने अपहरण होने का नाटक रचा है। वह स्कूल में चश्मा-मफलर छोड़कर गायब हो गया था। तौफीक का जमीन को लेकर अपने विरोधी से झगड़ा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें